16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24-25 जनवरी को शीत लहर, ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में कड़ाके ठंड, 7 डिग्री तक नीचे गिरा पाराशनिवार सुबह कोहरा, ठंड के साथ हल्की बूंदों की बरसात
less than 1 minute read
Google source verification
मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24-25 जनवरी को शीत लहर, ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 24-25 जनवरी को शीत लहर, ठंड और घने कोहरे का अलर्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कड़ाके ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह कोहरा, ठंड के साथ हल्की बूंदों की बरसात लगातार पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आने वाली 24 जनवरी और 25 जनवरी को शीत लहर, ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी पश्चिमी हवाओं से गलन बढ़ने की संभावना है। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 15.6 (सामान्य से 7.1 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.5 कम) दर्ज किया गया है।

‘इलाहाबादी अमरूद’ का नाम ‘प्रयागराजी अमरूद’ तो नहीं हो गया? अखिलेश यादव के इस टि्वट पर मिले कई लाजवाब जवाब

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आई पूर्वी हवाओं में नमी की वजह से कोहरा छाया रहा। शनिवार को धूप देर से निकलेगी की उम्मीद है। गलन और बढ़ सकती है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह 11 बजे तक कोहरा कुछ कम हुुुआ । पर गलन बरकरार है। लोग ठिठुराते हुए अपने आफिस और कम पर जा रहे थे। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग