जीवाश्रय संस्था के सदस्य जयकेश त्रिपाठी ने बताया कि अब राज्य गौसेवा आयोग से गौशाला के लिए 50 रुपए प्रति गाय के हिसाब से पैसा आना था, लेकिन अप्रैल से पैसा न मिलने के कारण गौवंश की रक्षा का काम नहीं हो पाया। यही कारण है कि इतनी बड़ी सं या में गायों की मौत केवल एक गौशाला में हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी संस्था कई बार शासन और आयोग को सूचित कर चुकी है, लेकिन सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है।