10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 बड़े नेता शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे में हुए शामिल, हुआ बड़ा ऐलान

शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 Sep 2018, 5:46 PM IST

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

लखनऊ. शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे में कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही समाजवादी पार्टी के पूर्व दो बड़े नेता सेक्युलर मोर्चे से जुड़े थे। ताजा जानकारी के अनुसार तीन और नेता भी शिवपाल खेमे में शामिल हो गए हैं।

अखिलेश सरकार के मंत्री रहे ये नेता हुए सेक्युलर मोर्चे में शामिल-
समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे शारदा प्रताप शुक्ल ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम लिया है। इनके साथ ही यूपी की कैबिनेट मंत्री रहीं शादाब फ़ातिमा ने भी समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।वो भी शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे के साथ जुड़ गईं है। शारदा प्रताप शुक्ल लखनऊ के सरोजिनीनगर विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं। वहीं शादाब फातिमा ग़ाज़ीपुर से दो बार विधायक रह चुकी हैं। वहीँ पीस पार्टी के पूर्व विधायक कमाल यूसुफ़ भी शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा का साथ जुड़ गए हैं। वे सिद्धार्थनगर जिले से कई विधायक चुने गए थे।

इससे पहले ये भी जुड़े शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे के साथ-

इससे पहले गुरुवार को ही शिवपाल ने इटावा सदर से विधायक रहे रघुराज सिंह शाक्य को भी सेक्युलर मोर्चे में शामिल कराया। रघुराज सिंह शाक्य सपा से एक बार विधायक व दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं मलिक कमाल यूसुफ शिवपाल के मोर्चे के ऐलान करते ही बसपा छोड़ उनके खेमे में आ गए थे। यूसुफ भी शिवपाल के काफी करीब माने जाते हैं।

बताया जा रहा है कि उक्त सभी नेता 2017 चुनाव में सपा में विवाद होने व नेताजी और शिवपाल को हाशिये पर लाने से नाराज थे। इनमें से कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी थी और शिवपाल के साथ लगे हुए थे। तो वहीं किसी ने आहत होकर बसपा का दामन थाम लिया था। लेकिन अब ये सभी सपा में उपेक्षित हुए शिवपाल यादव का साथ देने साथ आ रहे हैं।