मुझे ईमानदार जांच की उम्मीद नहींः रजा
उन्होंने आगे कहा, “मैंने आज जो धरना दिया है वो अतीक की हिमायत में नहीं दिया है, बल्कि अदालत की हिमायत में दिया है। अदालत की हिमायत करने वाले अगर आप लोगों की नजर में विलेन हैं तो आप विलेन बनाकर पेश कीजिए। वरना सीधी बात है मुख्यमंत्री ने सदन में कहा, उनके मंत्रियों-नेताओं ने कहा गाड़ी पलट जाएगी, ऐसा हो जाएगा,वैसा हो जाएगा। इसका मतलब ये कि उन्होंने प्लान बनाया हुआ था कि ये काम करना है। अगर ईमानदार जांच होगी ये तो दोषी पाए जाएंगे, लेकिन मुझे ईमानदार जांच की उम्मीद नहीं है। अगर इंसाफ नाम की कोई चीज बची है और योगी आदित्यनाथ जी के दिल में जरा सी भी मानवता नाम की चीज है, तो उन्हें इस मुकदमे का सामना करना चाहिए और मुकदमा होने तक उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”