लखनऊ. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संशोधन विधेयक 2018 पास होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब गरीब-मुसलमानों व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिये अलग से आरक्षण की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार से गरीब मुस्लिमों को आर्थिक आधार पर रिजर्वेशन दिये जाने की मांग की। लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक 2018 के पारित होने के बाद मायावती ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी लोकसभा के सभी सदस्यों का धन्यवाद करती है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह राज्यसभा में भी पास हो जाएगा, जिससे दलित वर्ग को लाभ मिलेगा।