एन महेश का इस्तीफा ऐसे समय आया है तब बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन देने से साफ इंकार कर दिया व पार्टी के ऊपर कई आरोप भी लगाए। वहीं महेश भी अपने बयान में यह कह चुके हैं कि अगर पार्टी अध्यक्ष मायावती चाहेंगी या कहेंगी कि वे गठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दें तो वह उनके निर्देशों का पालन करेंगे। महेश कांग्रेस, बीजेपी और जनता दल सेक्युलर पर जातिवादी राजनीति करने का भी आरोप लगा चुके हैं। साथ महेश इस्तीफा देने के संबंध ने उन्होंने साफ कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ से बात करने के बाद उन्होंने इसका फैसला लिया है। वैसे कहा यह भी जा रहा है कांग्रेस से नाराजगी के चलते मायावती ने महेश को इस्तीफा देने के लिए कहा है।