
bsp supremo mayawati
UP Politics: लखनऊ में बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती को एक बार फिर से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्र ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। मायावती 2003 से लगातार बीएसपी की कमान संभाल रही हैं और यह उनका पांचवां कार्यकाल होगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया। आकाश आनंद ने पिछले कुछ सालों में पार्टी में अपनी सक्रियता से एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है और भविष्य में बीएसपी के नेतृत्व को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उन पर रहेगी।
बीएसपी की इस घोषणा ने पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ा दिया है। मायावती के नेतृत्व में बीएसपी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाएगी और नए जोश के साथ आगे बढ़ेगी।
Updated on:
27 Aug 2024, 3:05 PM IST
Published on:
27 Aug 2024, 3:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.