7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप पीड़िता के शरीर में छह जगह फ्रैक्चर, बहा तीन यूनिट खून, निमोनिया के कारण हुआ बुखार

- पीड़िता की हालत स्थिर, निमोनिया के कारण हुआ बुखार - - पीड़िता की हालत स्थिर - पीड़िता के वकील की हालत पहले से बेहतर  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 4 Aug 2019, 1:40 PM IST

unnao rape victim

उन्नाव रेप पीड़िता के शरीर में छह फ्रैक्चर, बहा तीन यूनिट खून, न्यूमोनिया के कारण हुआ बुखार

लखनऊ. अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Victim) की हालत नाजुक है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक हादसे वक्त पीड़िता के शरीर में छह जगह फ्रैक्चर हुआ था। करीब तीन यूनिट खून भी बह चुका है। शरीर का दाहिना हिस्सा ज्यादा खराब हो गया है। डॉक्टर ने बताया कि एक अगस्त को पीड़िता को वेंटिलेटर से हटाने की कोशिश की गई थी लेकिन उसे वापस वेंटिलेटर पर रख दिया गया। पीड़िता के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, उसकी हालत अब भी नाजुक लेकिन स्थिर है। उसे निमोनिया हो गया है।

डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता वेंटिलेटर पर है। न्यूमोनिया की वजह से उसे बुखार है। वहीं हादसे में घायल हुए पीड़िता के वकील की तबियत पहले से कुछ ठीक है। उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। दोनों मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जा रहा।

बहा डेढ़ लीटर खून

डॉक्टर के मुताबिक पीड़िता के जबड़े, दाहिनी कोहनी, कॉलर बोन, कूल्हे की हड्डी, और दाहिने पैर की हड्डी में फ्रैक्चर है। जांघ की हड्डी टूटने से डेढ़ लीटर खून बह गया। पीड़िता के इलाज में केजीएमयू के अलावा बाहर से आए एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम भी लगी है।

ये भी पढ़ें:Unnao Gangrape: सीबीआई ने पहुंचते ही जेल अधिकारी को किया बाहर, आरोपी विधायक सेगर से अकेले में की पूछताछ