जापानी पुदीना भी कहा जाता है मेंथा
मेंथा को जापानी पुदीना भी कहा जाता है। भारत मेंथा तेल और इसके डेरिवेटिव का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत हर साल करीब 20 हजार टन मेंथा ऑयल और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स अमेरिका, चीन, यूरोप और साउथ अमेरिका में एक्सपोर्ट होता है। मेंथा तेल और इसके डेरिवेटिव का व्यापक रूप से फार्मास्यूटिकल, परफ्यूमरी और फ्लेवरिंग उद्योग में उपयोग किया जाता है।