कंफेक्शनरी उत्पादों मेंथा ऑयल का इस्तेमाल - देश में कुल मेंथा ऑयल के उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी करीब 80 फीसदी है। संभल, रामपुर, चंदौसी, बाराबंकी जिला भी मेंथा ऑयल का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर भी इसकी खेती के प्रति रुझान बढ़ा है। मेंथा का इस्तेमाल दवाएं, सौंदर्य उत्पाद, टूथपेस्ट के साथ ही कंफेक्शनरी उत्पादों में सबसे ज्यादा होता है।