लखनऊ. Mentha Oil Rate 07-09-2021- घरेलू और विदेशी बाजारों में मेंथा ऑयल की डिमांड बढ़ने से Mentha Oil Price बढ़ने लगे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) के मुताबिक, सोमवार 6 सितंबर को वायदा बाजार में Mentha Oil Rate 965 रुपए प्रति किलोग्राम रहा जबकि 01 अगस्त को Mint Oil Price प्रति किलोग्राम 932 रुपए था। कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से मेंथा ऑयल की डिमांड बढ़ रही है, सितंबर में ही Mint Oil Rate प्रति किलोग्राम 1300 से 1400 रुपए जा सकता है। आज 07 सितंबर मंगलवार को जैसे ही मार्केट खुला Mentha Oil Price में गिरावट देखने को मिली, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते Menta Oil Rate प्रति किलोग्राम 970 रुपए पहुंच गया।