प्रदेश सरकार ने सभी विभागों को निवेशकों को लुभाने का टारगेट दिया था। इसमें सबसे अधिक फोकस डिफेन्स क्षेत्र में था। अकेले इसमें करीब 1 लाख करोड़ निवेश होने की उम्मीद है। इसके अलावा टेक्सटाइल इंडस्ट्री को 5 हज़ार करोड़, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत क्षेत्र की विशेषता को बढ़ावा देना और एग्रीकलचर के साथ फ़ूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना सरकार की प्रथिमिक्ताओं में शामिल हैं। पर्यटन की दृष्टि से 10 हज़ार करोड़ के निवेश के साथ सरकार यूपी को पहला पर्यटन राज्य बनाना चाहती है।