
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: AI
Monsoon Update: नौतपा की शुरुआत के साथ ही अरब सागर में बन रहे चक्रवात 'शक्ति' का असर प्रदेश में कुछ हद तक दिखाई देने लगा है। इससे ठंडी और नम हवाओं का असर बढ़ गया है।
आमतौर पर नौतपा के दौरान यूपी में तेज गर्मी का प्रकोप रहता है। तापमान भी 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज थोड़ा अलग है। चक्रवात शक्ति के कारण इस अवधि में भी आंधी, बारिश और ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है। यही वजह है कि तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना कम है, जो आमतौर पर नौतपा में असामान्य माना जाता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 और 31 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में आंधी और तेज बारिश की संभावना अधिक जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
डाॅ. दानिश के अनुसार अरब सागर से आ रही नम हवाओं ने प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। यदि इसका प्रभाव ऐसे ही बना रहा तो इस बार प्रदेश में मॉनसून सामान्य समय से पहले लगभग 20 जून तक पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिक की मानें तो उत्तर प्रदेश में सबसे पहले गोरखपुर जिले में मॉनसून प्रवेश करता है। अगर बंगाल की खाड़ी से आने वाला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी रफ्तार बनाए रखता है, तो सामान्यतः 18 जून तक मॉनसून की दस्तक हो सकती है। इस बारे में और सटीक जानकारी आने वाले दिनों में दी जा सकेगी।
लखनऊ और आसपास के अवध क्षेत्र में सामान्य रूप से मॉनसून जून के आखिरी हफ्ते के आसपास पहुंचता है लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग दिखाई दे रही है। शनिवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम और मौसम में बदलाव की ओर इशारा करता है।
Updated on:
25 May 2025 01:23 pm
Published on:
25 May 2025 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
