लखनऊ की तेजस्विनी सिंह ने ऐसा क्या किया कि भारत से लेकर विदेश तक में हो रहे इनके चर्चे
लखनऊPublished: Jan 30, 2018 07:32:35 pm
मजबूत इरादों के साथ बुलंदियों को छूने वालीं तेजस्विनी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता है।
लखनऊ. कहते हैं अगर आपमें जज्बा और जुनून हो, तो अपने सपनों को हकीकत में साकार करना नामुमकिन नहीं होता। इस बात को सच कर दिखाया है लखनऊ की रहने वालीं तेजस्विनी सिंह ने।मजबूत इरादों के साथ बुलंदियों को छूने वालीं तेजस्विनी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता है।ये प्रतियोगिता सिंगापुर में आयोजित की गयी थी, जिसमें 35 देशों की महिलाओं ने भाग लिया था। इन सभी को पीछे छोड़ तेजस्विनी ने ब्यूटी कॉम्पटीशन का खिताब अपने नाम किया।