बाराबंकी. पंजाब की रोपड़ जेल में बंद उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली की कोर्ट में पेश किया गया। वहीं इस दौरान जिस यूपी नंबर की एंबुलेंस से मुख्तार अंसारी को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, वह एंबुलेंस एक निजी एंबुलेंस थी और उसका रजिस्ट्रेशन बाराबंकी में एक निजी अस्पताल के नाम से मिला। हालांकि आज की तारीख में वह अस्पताल भी अस्तित्व में नहीं है। इसके अलावा बाराबंकी एआरटीओ के सूत्रों के मुताबिक UP41 AT 7171 नंबर की जिस एंबुलेंस का इस्तेमाल मुख्तार अंसारी के लिए हुआ है, उसकी साल 2015 में ही रजिस्ट्रेशन की मियाद खत्म हो चुकी है।इसके अलावा एंबुलेंस की फिटनेस भी साल 2017 में ही एक्सपायर हो चुकी है।