31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने किया ऐलान

Mulayam Singh Yadav Death समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना जताते उत्तर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने का ऐलान किया है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Oct 2022, 11:38 AM IST

मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने किया ऐलान

मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने किया ऐलान

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम मेदांता में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना जताई है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। योगी आदित्यनाथ ने उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई - सीएम योगी

सीएम योगी ने कहाकि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

यह भी पढ़े - Mulayam Singh Yadav Death : मुलायम सिंह यादव का निधन, सीएम योगी सहित यूपी के सभी नेता दुखी, शोक संवेदनाएं प्रकट की

मुलायम सिंह यादव नहीं रहे

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन (82 वर्ष) हो गया है। उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़े - ईशदत्त से प्रभावित होकर आजमगढ़ पहुंचे थे मुलायम, जिले को बनाया था कर्मक्षेत्र

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश