11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस आजादी को बनाए रखना है- मुलायम सिंह यादव

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुख्यालय में पूर्व रक्षामंत्री व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने ध्वजारोहण किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 Jan 2021, 7:08 PM IST

Mulayam

Mulayam

लखनऊ. गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुख्यालय में पूर्व रक्षामंत्री व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस दौरान मौजूद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। जब स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ। इस आजादी के लिए गांधी जी और कितनों ने ही त्याग तपस्या की तथा बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि इस आजादी को बनाए रखना है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

ये भी पढ़ें- कक्षा 8वीं तक के स्कूल खुलने को लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया बड़ा बयान

जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, लखनऊ सहित प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी कार्यालयों ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर व्यास जी गौंड, डाॅ0 फिदा हुसेन अंसारी, गीता सिंह, रामशंकर यादव, सतीश सिंह राठौर, विशाल कपूर, सहजराम यादव, डाॅ0 हरिश्चन्द्र यादव, बदरे आलम, मुनीर अहमद, जहीर अब्बास, राम बचन यादव, विजय कुमार जैन, विशाल साइलस, राजेश पटेल, किन्नर सोनम चिश्ती, जोखन सिंह पटेल, राममूरत पासवान, सुश्री पूजा शुक्ला, शहीम फरमाना, जान आलम खां, अशोक गोंड, नसरीन फातिमा, दीप्ति पाल, चिन्ता यादव, कमला यादव, विशाल यादव, पुंदरी गौतम, विद्या सिंह भारती, ओमप्रभा, विशम्भर दयाल, अशफाक अहमद, दिलीप कमलापुरी, जगत मोहन बिंद, फरहानाज, मामून नसीम, गुरमीत सिंह, नवीन कुमार आदि सैकड़ों नेताओं और कार्यक्रर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की।