10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP Protest: ‘देश के खिलाफ उठाए गए हर कदम को सपोर्ट करते हैं अखिलेश’, मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप का बयान

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने पर मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सत्ता के लालच में सही-गलत का अंतर भूल जाते हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 10, 2026

CJP Protest

मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप। फोटो-ANI

CJP Protest: उत्तर प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने पर मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यपने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सत्ता के लालच में सही और गलत के बीच अंतर भूल जाते हैं। मंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में संभावित हार की चिंता के कारण अखिलेश यादव बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं।

अखिलेश यादव पर देश विरोधी कदमों का समर्थन करने का आरोप

मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के खिलाफ उठाए गए हर कदम का समर्थन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव आतंकवाद और मंदिरों से जुड़े मुद्दों पर भी ऐसे बयान देते हैं, जिनका देशहित से कोई लेना-देना नहीं होता। कश्यप ने कहा कि सत्ता हासिल करने की चाह में अखिलेश यादव यह भूल जाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत, साथ ही कौन-सा कदम लोकतांत्रिक है और कौन-सा अलोकतांत्रिक। मंत्री ने यह भी कहा कि वह अखिलेश यादव के बयानों को गंभीरता से नहीं लेते।

2027 के चुनाव को लेकर भी साधा निशाना

नरेंद्र कुमार कश्यप ने अखिलेश यादव के बयानों को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़ते हुए कहा कि उन्हें आगामी चुनाव में हार का डर सता रहा है। मंत्री के मुताबिक, अखिलेश यादव इस बात से परेशान हैं कि उन्हें 2027 में भी प्रदेश की सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी चिंता के चलते अखिलेश यादव बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनसे उनकी और उनकी पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है।

क्या बोले आप नेता गोपाल राय

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगाई गई पाबंदियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके खिलाफ कार्रवाई और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग दोहराई। AAP नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि देश में 2 अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमारके खिलाफ आंदोलन चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या के विरोध में विपक्षी दल, छात्र संगठन और नागरिक देशभर में आवाज उठा रहे हैं।