27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माया-अखिलेश से आगे निकले सीएम योगी, सिर्फ डेढ़ साल में 60 हजार करोड़ का करवाया निवेश

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नहीं, रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jul 29, 2018

Narendra Modi congrats yogi govt

माया-अखिलेश से आगे निकले सीएम योगी, सिर्फ डेढ़ साल में 60 हजार करोड़ का करवाया निवेश

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के उद्योगों की नींव रखी। प्रधानमंत्री के ऐसा करते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक शानदार रिकॉर्ड जुड़ गया। इसी के साथ योगी आदित्नयाथ प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हो गये, जिन्होंने महज डेढ़ साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के लिये 60 हजार करोड़ करोड़ का निवेश लेकर आये। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे आयोजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नहीं, बल्कि रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में 60 हजार करोड़ का निवेश होना छोटी बात नहीं है। अद्भुत सफलता है। इसके लिये योगी आदित्यनाथ की पूरी टीम बधाई की पात्र है। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में अरबों का और निवेश होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेढ़ साल में यूपी में 60 हजार करोड़ का निवेश आने पर यूपी की जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। पिछली सरकार के आंकड़ों को बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ 50 हजार करोड़ का निवेश ही ला पाई, जबकि मायावती सरकार में सूबे 57 हजार करोड़ का निवेश हुआ था। उद्योग बंधु के आंकड़ों के अनुसार, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों में कार्यकाल के आखिरी सालों में सबसे ज्यादा निवेश हुआ।

ऐसा करने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे योगी आदित्यनाथ
योगी सरकार के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। फरवरी में आयोजित हुए यूपी इन्वेस्टर्स समिट में यूपी के 24 जिलों को एक साथ कवर करने वाली अलग-अलग निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया था, जो पहले कभी नहीं हुआ। इनमें निवेश की शुरुआत हो गई है। माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर योजनाएं योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में ही पूरी हो जाएंगी। ऐसा होते ही उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी विकास के मामले में देश में 30वें स्थान से बढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच दिया है। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब कोई बड़ी कंपनी यूपी छोड़ कर नहीं जाएगी।