लखनऊ के एचडीएफसी के सेल्स मैनेजर अभिषेक सक्सेना ने बताया कि नए नियम सभी कार्डों पर लागू होंगे, चाहे नए कार्ड लिए गए हों, पुराने हों या नवीकरण वाले कार्ड हों। आप अपने कार्ड स्वैपिंग और एटीएम पर ही इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन अगर आप भारत के बाहर अपने डेबिट, क्रेडिट कार्ड का इस्तेामल करना चाहते हैं, तो आपको बैंक को सुविधा के लिए रिक्वेस्ट करना होगा। अपने मोबाइल फोन, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या में रिक्वेस्ट डालकर भी दुनिया में कहीं भी आप इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे कार्ड से होने वाले लेनदेन को ज्यादा महफूज बनाया जा सकता है।