10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां-बेटी आत्मदाह मामले में एनएचआरसी ने यूपी सरकार व डीजीपी को भेजा नोटिस

अमेठी की मां-बेटी के लखनऊ में आत्मदाह करने के मामले में एनएचआरसी (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) ने यूपी सरकार व डीजीपी को नोटिस जारी कर एक माह में जवाब मांगा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 25 Jul 2020, 6:03 PM IST

NHRC notice

NHRC notice

लखनऊ. अमेठी (Amethi) की मां-बेटी के लखनऊ में आत्मदाह (suicide attempt) करने के मामले में एनएचआरसी (NHRC) (राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग) ने यूपी सरकार (UP Government) व डीजीपी को नोटिस जारी कर एक माह में जवाब मांगा है। नोटिस में पूछा गया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई व पीड़िता की तरफ से कथित तौर पर दर्ज कराई गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है। आयोग ने कहा कि पीड़ितों ने जो कदम उठाया उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई की गई होती तो ऐसी नौबत ही न आती। यह ''अधिकारियों के लापरवाह रवैये'' की ओर संकेत करता है।

ये भी पढ़ें- बाबरी विध्वंस मामलाः सीबीआई कोर्ट में आडवाणी ने सभी आरोपों को किया खारिज, कहा- तत्कालीन केंद्र सरकार ने मुझे फंसाया

अमेठी के एक की गांव की रहने वाली मां-बेटी ने 17 जुलाई को लखनऊ के लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी। इसमें कथित तौर पर 90 प्रतिशत झुलस चुकी महिला की मौत हो गई थी, जबकि 15 प्रतिशत झुलस चुकी उसकी बेटी का अस्पताल में इलाज जारी है। एनएचआरसी ने बयान में कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आई खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें बताया गया था कि अमेठी की रहने वाली मां-बेटी ने यौन उत्पीड़न की उनकी शिकायत पर अधिकारियों के कथित तौर पर र्कारवाई नहीं की और अंत में लोकभवन के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। इसको लेकर यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में घायल महिला को मुहैया किये जा रहे उपचार, उसके स्वास्थ्य की स्थिति और अधिकारियों द्वारा घायल महिला एवं पीड़ित परिवार को दी गई किसी राहत के बारे में भी जवाब मांगा गया है।