आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा के दर्शक बेहद पसंद करते हैं। और इस बार इनके साथ अभिनेत्री नीलम गिरी भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में सुशील सिंह, रीना रानी, संजय पांडेय, नीलम वशिष्ठ, संतोष पहलवान, रचना यादव सहित कई कलाकार सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं रमणीय स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जाएगी। फिल्म कलाकंद संपूर्ण पारिवारिक एवं फुल एंटरटेनिंग है, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।