
पराली के नाम पर अन्नदाता का उत्पीड़न बीजेपी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ओम प्रकाश राजभर
लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार को किसान विरोधी बताकर उनकी नीतियों पर तंज कसा है। ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर कहा, 'किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। पराली के नाम पर अन्नदाता का उत्पीड़न बीजेपी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। कृषि कानून का उद्देश्य कारपोरेट हित साधना है। किसान इस बात को समझ रहे हैं। भाजपा सरकार का मकसद किसानों की ज़मीन पूंजीपतियों को देना है।'
Published on:
01 Dec 2020 03:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
