1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के CM वाले ऑफर पर ओपी राजभर का पलटवार, पहले खुद तो मुख्यमंत्री बन लें

अखिलेश यादव ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बीजेपी से 100 विधायक लाने पर उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए समर्थन देने की बात कही थी। उनके इस ऑफर पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उन पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 7 Sep 2022, 1:39 PM IST

op_rajbhar_attacked_akhilesh_yadav_on_cm_statement.jpg

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में एक बयान दिया था। उन्होंने भाजपा के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कहा था कि यदि वह बीजेपी से 100 विधायक लाते हैं, तो वह उन्हें मुख्यमंत्री बनने के लिए समर्थन देंगे। वहीं अखिलेश के इस ऑफर पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव को अपने विधायकों की चिंता करने की नसीहत देते हुए कहा कि सपा प्रमुख पहले अपने विधायकों की चिंता करें। उन्हें दूसरी पार्टी के विधायकों की चिंता छोड़ देनी चाहिए।

ओपी राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत

अखिलेश यादव के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिए गए सीएम ऑफर वाले बयान पर हमला बोलते हुए ओपी राजभर ने कहा, "पहले वो अपने ही मुख्यमंत्री बन लें, दूसरे को क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे। चार बार सरकार बनी, तब क्या किसी दूसरे को कभी मौका दिया? ओपी राजभर ने आगे कहा कि वह अपने विधायकों की चिंता करें दूसरे को छोड़ दें। राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने देख लिया आगे अभी देखते रहें। वह अपनी सुरक्षा खुद करें, दूसरों की सुरक्षा करना छोड़ दें। केशव प्रसाद मौर्य का कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता है।"

यह भी पढ़े - UP में सूखे के हालातों का सर्वेक्षण कराएगी योगी सरकार, लगाई जाएंगी 75 टीमें

केशव मौर्य स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं

वहीं दूसरी तरफ अखिलेश के ऑफर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि "केशव प्रसाद मौर्य संगठन और पार्टी के प्रमाणित कार्यकर्ता हैं। वह सदैव हमारे साथ रहेंगे। वह किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं हैं। वह अखिलेश यादव को चलाएंगे। अखिलेश यादव उन्हें क्या चला पाएंगे। वह अपने गठबंधन की, अपने परिवार की, अपनी पार्टी की और अपने विधायकों की भी चिंता कर ले। क्योंकि उनके विधायक हमारे संपर्क में भी हैं लेकिन हम मेरिट के आधार पर कोई फैसला लेंगे।"

अखिलेश के ऑफर पर मौर्य ने किया पलटवार

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने बीजेपी से 100 विधायक लाने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य को सीएम बनने में समर्थन का ऑफर दिया था। हालांकि उनके इस ऑफर पर डिप्टी सीएम ने कहा, "अखिलेश यादव मुझसे घृणा करते हैं। विधानसभा में अखिलेश का प्यार मेरे प्रति सबने देखा है। अखिलेश यादव खुद डूबने वाले हैं वो मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले अपनी पार्टी को जोड़ें, देश कहां टूटा है कि जोड़ने निकले हैं।"

यह भी पढ़े - लेवाना सुइट्स होटल हादसाः शराब की बोतल फटने से फैली थी आग की लपटें, जांच में खुलासा