
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जहां सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है, वहीं विपक्षी दल कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर यूपी सरकार को घेर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार को बेटियों की सुरक्षा मामले में फेल बताया है।
सपा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने लखनऊ में एक मासूम छात्रा की मौत का मुद्दा उठाते हुए यूपी में शैतान का राज बताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि नवरात्र में जहां कन्याओं का पूजन होना चाहिये, वहीं उत्तर प्रदेश में जगह-जगह कन्याओं से दुष्कर्म कर उनकी हत्या की जा रही है। पंखुड़ी पाठक ने कहा कि लखनऊ में पेड़ से टंगी बेटी की तस्वीर इतनी भयानक है, जिसे यहां दिखाने की हिम्मत नहीं हो रही।
6 वर्ष की मासूम का बेरहमी से कत्ल
गुरुवार को राजधानी के मड़ियावं थाना क्षेत्र में छह वर्ष की मासूम छात्रा की हत्या से सनसनी मच गई। तीन दिन से लापता बच्ची का शव घर से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल में मासूम की शव एक पेड़ से लटका मिला। स्कूल बेल्ट के सहारे छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला था। छात्रा स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने मामले में पड़ोसी बृजेश कुमार, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने छात्रा की तलाश में लापरवाही बरतने वाले अजीजनगर चौकी इंजार्ज वीरपाल सिंह को निलंबित कर दिया है, वहीं एसएसआई अमरनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। गौरतलब है कि महीना भर पहले बृजेश ने अपनी बेटी के लापता होने पर चात्रा के पिता पर अपहरण का केस दर्ज कराने के साथ बेटी को गायब करने की धमकी दी थी।
सांप-छछूंदर वाले बयान पर पंखुड़ी का तंज
समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने 17 मार्च को भी एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में भी उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार ही थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि एक भगवान श्री राम थे, जिन्होंने केवट, अहिल्या, शबरी और जटायु को सामान्य स्थान दिया और एक आज के तथाकथित राम भक्त हैं, जिन्हें पिछड़े सांप-छछून्दर दिखायी देते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इस बयान से मुझे ये लाइनें ध्यान आ रही हैं-
राम चंद्र कह गये सिया से ऐसा कलयुग आएगा,
जो होगा लोभी और भोगी वो जोगी कहलाएगा..
Updated on:
19 Mar 2018 01:31 pm
Published on:
19 Mar 2018 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
