3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Positive News : यूपी में घट रहे मरीज, बढ़ रहा रिकवरी रेट, 24 घंटे में 3981 नए कोरोना संक्रमित

Patrika Positive News : 24 अप्रैल को एक दिन में कोरोना के 38055 नये केस मिले थे और 30 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 310783 के रिकॉर्ड स्तर पर थी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 24 May 2021, 6:05 PM IST

Patrika Positive News Covid 19 recovery rate gets above 93 percent in up

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ.patrika positive news : उत्तर प्रदेश में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम होता जा रहा है। सोमवार को बीते 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए और 11,918 मरीज डिस्चार्ज हुए। इस दौरान कुल 157 कोरोना मरीजों की मौत हुई। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 76,703 रह गई है और रिकवरी रेट 94.3 फीसदी हो गया है। बताया कि रविवार को प्रदेश में 3,26,399 सैंपल टेस्ट किए गए थे। गौरतलब है कि बीती 24 अप्रैल को एक दिन में कोरोना के 38055 नये केस मिले थे और 30 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 310783 के रिकॉर्ड स्तर पर थी।

प्रदेश में अब 75 में से 49 ऐसे जिले हैं जहां पर एक्टिव केस संख्या घटकर 1000 से नीचे पहुंच गई है, जबकि 20 जिले ऐसे हैं जहां पर सक्रिय केस 500 से भी कम हैं। राजधानी लखनऊ में जहां 24 घंटे में छह हजार से अधिक कोरोना के नए मामले आते थे, अब यहां एक्टिव केस की संख्या 5458 है।

यह भी पढ़ें : कोरोना को हराने के लिए बनायी वानर सेना, जरूरतमंदों की कर रहे मदद