3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Positive News : कोरोना को हराने के लिए बनायी वानर सेना, जरूरतमंदों की कर रहे मदद

Patrika Positive News : : कोरोना महामारी को हराने के लिए यूपी के एक रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने वानर सेना बनायी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 24 May 2021, 2:18 PM IST

vanar sena is helping needy people in corona pandemic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. patrika positive news : कोरोना काल (Corona Pandemic) के इस भयावह संकट के दौर में मानवीयता जिंदा है। लॉकडाउन (Lockdown) और तमाम दुश्वारियों के बीच बहुत सारे लोग समाज की सेवा में जुटे हैं। सरकारी योजनाएं भी लोगों के जीवन को मददगार बनाने में आसरा बन रही है। पत्रिका कुछ ऐसे किरदारों को सामने ला रहा है जो कोरोना कर्मवीर के रूप में काम कर रहे हैं।

कोरोना के रावण को हराने के लिए यूपी के एक रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने वानर सेना बनायी है। जौनपुर, आजमगढ, लखीमपुर और लखनऊ समेत कई अन्य जिलो में 'वानर सेना' सोशल मीडिया फेसबुक, वाट्सएप और फोन पर सूचना मिलते ही अस्पताल में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, प्लाज्मा या खून आदि की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करती है। अजित सिंह की फेसबुक वॉल पर किसी की भी पोस्ट आते ही टीम के लोग सक्रिय हो जाते हैं। टीम के पांच हजार से ज्यादा सदस्य हैं। वानर सेना के फेसबुक पेज पर एक हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। वानर सेना के कामों से प्रभावित होकर अमरीका से भी कानपुर के एक देवदूत के एकाउंट में आर्थिक मदद भेजी गई है। वानर सेना के देवदूतों में कई आईएएस, पीसीएस, रिटायर अधिकारी, राजनैतिक दलों के लोग, समाजसेवी जुड़े हैं।

करोना काल में देहदान नेत्रदान मुहिम
प्रयागराज पुलिस ने रक्तदान और देहदान का अभियान चलाकर अनूठी मसाल पेश की है। पुलिस मित्र समूह ने अब नेत्र दान और देह दान पर फोकस किया है। आईजी प्रयागराज केपी सिंह का कहना है कि जनता का सहयो मिल रहा है। प्रयागराज कार्यालय में तैनात सिपाही आशीष मिश्रा ने पुलिस मित्र समूह बनाया था। ट्विीटर, वाट्सएप, फेसबुक और वेबसाइट के जरिए देश भर के लोग पुलिस मित्र समूह के आह्वान पर रक्तदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए बने मसीहा, बिना भेदभाव कर रहे लोगों की मदद

बंदरों और बेसहारा पशुओं को खाना खिला रहे युवा
लॉकडाउन की वजह से न केवल इंसान बल्कि आवारा जानवरों को भी काफी दिक्कतोंका सामना करना पड़ रहा है। बदायूं में जानवरों को भूख से बचाने के लिए युवा मंच संगठन भोजन उपलब्ध करा रहा है। संगठन के सदस्य भूखे जानवरों के लिये 3000 से 4000 तक रोटी बनाकर खिला रहे हैं। संग़ठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता और पुष्पेंद्र मिश्रा का कहना है कि उनकी यह मुहिम जब तक लॉकडाउन है तब तक लगातार जारी रहेगी। वहीं जिलाधिकारी दीपा रंजन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस मुहिम में प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा है कि मानव का कर्तव्य है कि वो सिर्फ इंसान की नहीं बल्कि जानवरों की भी मदद करें। संगठन के लोग आवारा पशु जैसे गाय,बंदरों और कुत्तो को चौराहों पर या जहां उनका झुंड पाया जाता है जाकर खाना खिला रहे हैं।

निगरानी समितियों से बन रही बात
मुरादाबाद में ग्राम निगरानी समितियों ने अनूठा काम किया है। इनकी सक्रियता से कोविड के मामलों में कमी आ रही है। कोरोना संक्रमण मुक्त के लिए जमीनी स्तर पर कार्य हो रहे है। निगरानी समितियों द्वारा गांव में रहने वाले लोगों के घर घर जाकर सम्पर्क कर कोविड लक्षणों की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें : कोरोना काल में बिना भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद कर रहे मुसलमान भाई