25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pegasus Spyware Case: सीएम योगी का विपक्ष को जवाब, कहा- देश की छवि खराब कर रहा विपक्ष, माफी मांगे

पेगासस स्पाईवेयर कांड (Pegasus Spyware Case) को लेकर देश के साथ-साथ यूपी की सियासत भी तेज हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Jul 2021, 6:12 PM IST

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. पेगासस स्पाईवेयर कांड (Pegasus Spyware Case) को लेकर देश के साथ-साथ यूपी की सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस (Congress) के बाद यूपी में पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ-साथ मायावती (Mayawati) ने भाजपा (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए इसे भारत को बदनाम करने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश करार दिया है।

सीएम ने कहा कि भारत को बदनाम करने की यह अंतर्राष्ट्रीय साजिश रची जा रही है। जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। कांग्रेस पूरे मामले पर घटिया सियासत कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी देश में कोई महत्वपूर्ण घटनाक्रम होता है, साजिश रची जाती है। इस तरह कांग्रेस का एजेंडा केवल देश की छवि धूमिल करना है।

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थनाथ सिंह का प्रियंका पर निशाना, मुख्‍तार जैसों को पालने वाली कांग्रेस किस मुंह से कर रहीं महिला सुरक्षा की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति के आने पर भी रची गई थी साजिश-

सीएम योगी ने कहा कि जब अमेरिकी राष्ट्रपति भारत आए थे, उस समय भी दंगों की साजिश रची गई थी। ये सब देश को अस्त व्यस्त करने की कोशिश है। विपक्ष देश की छवि को खराब कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश के पिछड़े समाज के लोग आगे आएं। यही कारण है कि जब संसद के सत्र के पहले दिन दलित व पिछड़े समाज से आए मंत्रियों का परिचय होना था तो जमकर हंगामा किया गया।

फोन जासूसी एक लोकतांत्रिक अपराध- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि फोन की जासूसी करवाकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना निजता के अधिकार का घोर उल्लंघन है। अगर ये काम भाजपा करवा रही है तो ये दंडनीय है। अगर भाजपा सरकार ये कहती है कि उसे इसकी जानकारी नहीं है तो ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर उसकी नाकामी है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने फोन जासूसी को लोकतांत्रिक अपराध करार दिया है।

ये भी पढ़ें- अन्य राज्यों से यूपी आने वाले लोगों के लिए सीएम योगी ने जारी किए निर्देश, यह करना होगा अनिवार्य

मामला बेहद गंभीर, केंद्र की सफाई गले नहीं उतर रही- मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी पेगासस जासूसी कांड पर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मायावती के अनुसार ये अति गंभीर मामला है, जिससे देश भर में खलबली मची है। इस मामले में केंद्र की सफाई लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पा रही है। लिहाजा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जल्द से जल्द कराई जाए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जासूसी का गंदा खेल व ब्लैकमेल आदि कोई नई बात नहीं किन्तु काफी महंगे उपकरणों से निजता भंग करके मंत्रियों, विपक्षी नेताओं, अफसरों और पत्रकारों आदि की जासूसी करना अति-गंभीर व खतरनाक मामला है। जिसका भण्डाफोड़ हो जाने से यहां देश में भी खलबली व सनसनी फैली हुई है।