लखनऊ. Pension and Grants Problem. उत्तर प्रदेश में अब पेंशन (Pension)या अनुदान को लेकर अगर कोई समस्या आ रही है, या कोई कंप्लेन करनी है तो इसके लिए परेशान होने की जरूर नहीं है। बस संबंधित अधिकारी को फोन करने पर ही समस्या का हल मिल जाएगा। हेल्पलाइन नंबर के जरिये यह मदद मिलेगी। दरअसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से नई व्यवस्था शुरू की गई है जिसमें पेंशन को लेकर फोन पर ही सुविधा दी जा रही है। सोमवार से शनिवार तक कार्यालय में फोन कर परेशानी को दूर किया जा सकता है। जिला कल्याण विभाग की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति वृद्धास्था पेंशन, अत्याचार उत्पीड़न और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अनुदान दिया जाता है। परेशानी से बचने के लिए हर योजना के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।