लखनऊ. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के दाम 85 रुपये प्रति लीटर तक जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो राजधानी लखनऊ समेत पूरे देश में पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर तक बिकेगा। बता दें कि 18 मई को लखनऊ में पेट्रोल 76.60 रुपये प्रति की दर था, जो पिछले पांच साल में पेट्रोल का सबसे ज्यादा रेट है। क्रूड ऑयल में पांच साल पहले वाले रेट की बराबरी कर रहा है। अक्टूबर 2014 में क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया था।