हालांकि, थोड़ी दी देर बाद आईओसी ने लोगों की ये खुशी काफूर कर दी। कहा गया कि तेल मार्केटिंग कंपनियों की टाइपिंग मिस्टेक की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटने की बात आ रही है, जबकि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें महज 1 पैसा घटी हैं। इंडियन ऑयल का कहना है कि टाइपिंग की गलती से उसकी वेबसाइट पर 60 पैसे दाम घटाने की लिस्ट जारी हो गई थी।