लोगों का कहना है कि दूसरी कहानी 2 साल की बच्ची की है, जिसकी मां की लाश घर में पड़ी है। बच्ची घर पर अकेली है। उसे पता ही नहीं है कि उसकी मां की मौत हो चुकी है, ऐसे में बच्ची अपनी मां से बातें भी कर रही है। फ्रीज से खाना निकाल रही है। रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है और गलती से गैस खुला छोड़ दे रही है। स्टोरी में कहीं दर्द है तो कहीं डर। लेकिन आपको जानकार ये ताज्जुब होगा कि ये कहानी असली है।