20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने की अन्न महोत्सव की शुरुआत, 15 करोड़ को मिलेगा मुफ्त राशन, जानें कैसे मिलेगा लाभ

- पीएम मोदी ने कहा अन्न वितरण में अब लूट का कोई रास्ता नहीं बचा
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Aug 05, 2021

Ann Mahotsav

Ann Mahotsav

लखनऊ. गुरुवार को प्रदेश के गरीब तबके के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के अंतर्गत निशुल्क अन्न वितरण महोत्सव की शुरुआत हुई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही वाराणसी, गोरखपुर, हमीरपुर, बाराबंकी, अयोध्या, मुरादाबाद, कौशांबी, शाहजहांपुर, आगरा व बहराइच की चयनित उचित दर वाली दुकानों पर मौजूद लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब हुए। महोत्सव के माध्यम से करीब 15 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त राशन देने का लक्ष्य हैं। पीएम ने इस दौरान कहा कि दिल्ली से भेजे गए हर अन्न का दाना आज लाभार्थियों की थाली तक पहुंच रहा है। इसकी पूरी संतुष्टि है। पहले की सरकारों के समय यूपी में गरीब के अनाज की जो लूट हो जाती थी, अब वो रास्ता बंद हो गया है इसमें लूट का कोई रास्ता नहीं बचा है।

ये भी पढ़ें- यूपी में 80 लाख लोगों को आज बंटेगा फ्री राशन; श्री रामजन्मभूमि ट्रस्‍ट के खाते में रोज जमा हो रहे 15 लाख रुपये

प्रति माह प्रति व्यक्ति को पांच किलो मिलेगा राशन-
अन्न वितरण के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 80 हजार उचित दर की दुकानों को चिन्हित किया गया है। इन दुकानों से प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जाने का लक्ष्य है। प्रति व्यक्ति को पांच किलो गेहूं/चावल हर माह दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें 25 किलो भार क्षमता वाले वाटरप्रूफ व टिकाऊ थैले भी दिए जा रहे हैं। प्रत्येक उचित दर दुकान पर राशन वितरण के लिए एक-एक कर्मचारी और न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक सेक्टर अधिकारी को लगाया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

योजना की मुख्य बातें-
- 80000 उचित मूल्य की दुकानों से निशुल्क राशन वितरण
- पांच किलो गेहूं/चावल प्रति व्यक्ति प्रतिमाह
- 25 किलो भार क्षमता वाले थैलों में राशन वितरण
- प्रदेश के करीब 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन

ये भी पढ़ें- Jewar Airport : पीएम मोदी के शिलान्यास से पहले शुरू होगा एयरपोर्ट की चारदीवारी का निर्माण कार्य

पांच अगस्त का विशेष महत्व-
प्रधानमंत्री ने पांच अगस्त को हुए विशेष कार्यक्रम व उपलब्धियों की तुलना अन्न महोत्सव से की व उसे खास बताया। पीएम ने कहा कि दो वर्ष पूर्व 5 अगस्त को ही जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा गया था। पिछले वर्ष इसी दिन भव्य राम मंदिर के निर्माण का शिलान्यास हुआ था। साथ ही आज 5 अगस्त को ओलंपिक में हमारे हॉकी खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर पुराने गौरव को हासिल करने का मौका दिया है। यह देश के लिए उमंग का अवसर है। यह संयोग ही कि आज ही यूपी के 15 करोड़ लोगों के लिए अन्न वितरण का आयोजन किया जा रहा है।

अन्न महोत्सव दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्न महोत्सव व राम मंदिर भूमि पूजन की पहली सालगिरह के मौके पर अयोध्या पहुंचे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सीएम योगी ने कहा कि अन्न महोत्सव देश नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। बीते वर्ष यह कार्यक्रम अगस्त से नवंबर के बीच हुआ था व इस वर्ष भी मई से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं वॉटरप्रूफ बैग भी अन्न के लिए एक दिया जा रहा है। सीएम ने बीते वर्ष अयोध्या में भूमि पूजन व तब से चलाई जा रही विकास योजनाएं का जिक्र करते हुए कहा कि आज पांच अगस्त को इतनी वृहद योजना की यूपी मेंशुरुआत हुई है। ठीक आज ही के दिन बीते वर्ष साल भी प्रधानमंत्री का अयोध्या में सानिध्य प्राप्त हुआ था। पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं को अयोध्या को नई अयोध्या के रूप में विकसित करने के लिए सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।