1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची में यूपी टॉप पर, सभी चौंके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्यों के किसानों को 2022 की पहली किस्त जारी की। इससे उत्तर प्रदेश के 2,33,85,266 किसानों को 47,80,18,82,000 रुपए का लाभ हुआ है। इस योजना में प्रति किसान 2,000 रुपए की तीन किस्तों में 6,000 रुपए की परिकल्पना की गई है। योजना शुरू होने के बाद से यह 10वीं किस्त थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Jan 2022, 9:34 AM IST

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची में यूपी टॉप पर, सभी चौंके

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची में यूपी टॉप पर, सभी चौंके

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्यों के किसानों को 2022 की पहली किस्त जारी की। इससे उत्तर प्रदेश के 2,33,85,266 किसानों को 47,80,18,82,000 रुपए का लाभ हुआ है। इस योजना में प्रति किसान 2,000 रुपए की तीन किस्तों में 6,000 रुपए की परिकल्पना की गई है। योजना शुरू होने के बाद से यह 10वीं किस्त थी।

योजना के तहत महाराष्ट्र के कुल 1,03,84,298 किसानों को 21,37,19,60,000 रुपए मिले, इसके बाद मध्य प्रदेश के 83,43,390 किसानों को 16,89,21,18,000 रुपए मिले। बिहार के 81,23,446 किसानों को 16,71,68,06,000 रुपए और राजस्थान के 70,25,125 किसानों को 14,65,40,18,000 रुपए मिले।

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त पाकर यूपी के किसानों के चेहरे खिले, पीएम मोदी को कहा थैंक्यू यू

दिल्ली में भी हैं 11,842 लाभार्थी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे छोटे राज्यों में भी 11,842 लाभार्थी हैं, जिन्हें 2,37,62,000 रुपए और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (10,142 किसानों को 2,03,70,000 रुपए), दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के 8,279 किसानों को (1,97,34,000 रुपए और चंडीगढ़ के 379 किसानों को 7,70,000 रुपए मिले।

जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाना

एक सरकारी बयान में दावा किया गया था कि पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को धन जारी करना 'जमीनी स्तर के किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता और संकल्प के अनुरूप था।'

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: 15 जनवरी से पहले यूपी में कभी भी लागू हो सकती है आचार संहिता, जल्द निपटाएं अपने जरूरी काम

एफपीओ को 14 करोड़ का इक्विटी अनुदान

वचुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लगभग 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपए से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी किया, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा।