लखनऊ. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana- PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana- PMSBY) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) जैसी आपदा के समय लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस महामारी से पूरे उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) का भी बुरा हाल है। इस योजना से मृतक के परिजनों को चार लाख की मदद मिल सकती है। ऐसे संकट में अगर आपके किसी रिश्तेदार, करीबी या जानने वालों की फैमिली में कोई किसी दुघर्टना या कोविड-19 जैसी बीमारी से मौत हो गई हो, तो आप उनकी थोड़ी मदद कर सकते हैं। आप उनके बैंक खाते का विवरण देखें या किसी को देखने के लिये कहें। क्योंकि अगर मृतक की पासबुक की प्रिंट में 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच बैंक ने 12 रुपये या रु 330 रुपये काटा हो तो इसे नोट कर लें। साथ ही मृतक के परिजनों से कहें कि वह बैंक जाकर मृतक की दो लाख रुपए की बीमा राशि का दावा करें। क्योंकि बैंक ने यह रकम PMJJBY और PMSBY के संबंध में ही काटी थी और यह आपका अधिकार है।