
माफिया अतीक अहमद
Atique Ahmed : पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार देर रात छापेमारी करते हुए एक कारोबारी को उठाया है। पता चला है कि दरियाबाद अतरसुइया निवासी कारोबारी ने माफिया अतीक अहमद के तीन करोड़ रुपये हड़प लिए थे। अतीक और अशरफ की हत्या से पहले कारोबारी की माफिया के एक गुर्गे से बातचीत हुई थी।
हत्याकांड से पहले माफिया के गुर्गे से की थी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अतीक व अशरफ की हत्या के बाद जब बिल्डर मो. मुस्लिम व असद के बीच बातचीत का आडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने छानबीन को आगे बढ़ाया। इसी दौरान अतीक के गुर्गे और कारोबारी के बीच हुई बातचीत का पता चला। जिसके बाद उसे भी पूछताछ के लिए उठा लिया गया।
खास लोगों के पास रखा था पैसा
अतीक ने अलग-अलग कारणों से अपने बेहद खास लोगों के पास पैसा रखने के लिए दिया था और कुछ के नाम पर जमीन भी खरीदी थी। मगर सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद अतीक के जरिए करोड़ों रुपये का फायदा उठाने वालों ने दूरी बनानी शुरू कर दी। इसमें से एक शख्स दरियाबाद इलाके में रहने वाला कारोबारी भी बताया जा रहा है। उसका मुट्ठीगंज में लकड़ी का कारखाना है और प्लाइवुड का बड़ा काम है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबारी को अतीक ने तीन करोड़ रुपये दिए थे। समय पर वापस न करने के कारण माफिया के गुर्गे उसके लगातार संपर्क में थे। उससे कई बार जल्द पैसा लौटाने के लिए भी कहा गया था, मगर वह टालमटोल कर रहा था।
Updated on:
23 Apr 2023, 2:58 PM IST
Published on:
23 Apr 2023, 2:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.