ट्रैकर किया ऑन, अखंड के उड़े होश-
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी एसयूवी कार से बीते माह अलकनंदा अपार्टमेंट में हुई हत्या मामले के सिलसिले में लखीमपुर गए थे। बुधवार सुबह अखंड ने मोबाइल फोन पर कार के जीपीएस ट्रैकर को ऑन किया तो उसके होश उड़ गए। ट्रैकर में कार लखीमपुर में नजर आ रही थी। उसे लगा कि लगा कार थाने से चोरी हो गई है, इसलिए तुरंत अखंड ने इंजन लॉक कर दिया।
पुलिस ने कार मालिक से किया संपर्क-
कार का इंजन बंद और खुद को कार में कैद होने पर पुलिस अधिकारियों ने अखंड से संपर्क किया और कार को सरकारी काम के सिलसिले में लखीमपुर भेजने की जानकारी दी। अधिकारियों के आग्रह पर अखंड ने कार को अनलॉक किया। शाम को यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय को गोमतीनगर पुलिस की इस कारस्तानी का पता चला तो वह भड़क उठे और इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने एसएचओ गोमतीनगर पीके सिंह को सस्पेंड कर दिया।