पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि रक्षाबंधन की महत्ता सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी खूब देखी गई। संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, सऊदी अरब, फ़्रांस, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, ओमान इत्यादि तमाम देशों में 1,125 राखी डाक स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से भेजी गईं। वहीं विदेशों में रह रही बहनों ने भी अपने भाइयों को डाक विभाग के माध्यम से राखी भेजा, जिन्हें डाकिया के माध्यम से तुरंत वितरित कराया गया।