26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी, 14 बारातियों की मौत से पूरे गांव में कोहराम, बिन दुल्हन लौटी बारात

मातम में बदला शादी समारोह- बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी, 14 बा रातियों की मौत से पूरे गांव में मचा कोहराम - जिसने सुना उसी का दिल दहल गया, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने जताया दुख- गमगीन माहौल में बारातियों की हुई बिना दुल्हन की विदाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 20 Nov 2020, 4:44 PM IST

बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी, 14 बारातियों की मौत से पूरे गांव में कोहराम, बिन दुल्हन लौटी बारात

बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी, 14 बारातियों की मौत से पूरे गांव में कोहराम, बिन दुल्हन लौटी बारात

प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, प्रयागराज-लखनऊ पर ट्रक और जीप की भिड़ंत में 14 बारातियों की मौत हो गई। इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। प्रतापगढ़ की घटना पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए दो-दो लाख के मुआवजे का भी ऐलान किया है।

बिन दुल्हन लौटी बारात

हादसे की सूचना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। अफरा-तफरी के बीच रस्म अदायगी हुई और बिना दुल्हन के बारात लौट गई। कुंडा थाना क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी। बारात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से कुंडा स्थित गांव लौट रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जीप ट्रक में इस कदर फंस गई थी कि गौस कटर की मदद से काट कर उसे ट्रक से अलग किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में तकरीबन दो से तीन घंटे तक चला। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। शादी समारोह में भी कोहराम छा गया। मौत की खबर सुनकर बरातियों व लड़की के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और सभी बराती वापस जाने लगे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को पीडि़त परिवार की हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। साथ ही दो-दो लाख मुआवजे का भी ऐलान किया है।

सपा अध्यक्ष ने भी जताया दुख

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ की घटना पर दुख जताते हुए कहा, 'प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद। शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

'रिश्तेदारों को दुख सहन करने का संबल प्रदान करे भगवान'-अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी प्रतापगढ़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्रतापगढ़ में मार्ग दुर्घटना के कारण एक ही परिवार के 14 लोगों की मृत्यु का समाचार सुनकर मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों - रिश्तेदारों को दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।'

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

दिनेश कुमार (40)

पवन कुमार (10)

दयाराम (40)

अमन (7)

रामसमुझ (40)

अंश (9)

गौरव कुमार (10)

नान भैया (55)

सचिन (12)

हिमांशु (12)

मिथिलेश कुमार (17)

अभिमन्यु (28)

पारसनाथ (40)

चालक बबलू (22)

ये भी पढ़ें: UP Top Ten News: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, रिवर फ्रंट घोटाले में पूर्व चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 2015 में हुआ था यह मामला, कोतवाल को भी कारण बताओ नोटिस