इस मामले में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि, शराब माफिया अलीगढ़ से प्रतापगढ़ तक, पूरे प्रदेश में मौत का तांडव करें, यूपी सरकार चुप। पत्रकार सच्चाई उजागर करे, प्रशासन को खतरे के प्रति आगाह करे, सरकार सोई है, क्या जंगलराज को पालने-पोसने वाली यूपी सरकार के पास पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव जी के परिजनों के आंसुओं का कोई जवाब है?