31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज के डॉक्टर ने कानपुर पोस्टमार्टम इंचार्ज से कहा-अतीक नहीं बचा, तू क्या चीज है, जानें पूरा मामला

Kanpur News : प्रयागराज के एक डॉक्टर ने युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देने पर कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस इंचार्ज को पीटने की धमकी दी। कानपुर के स्वरूपनगर थाने में पोस्टमार्टम इंचार्ज ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 18 Apr 2023, 5:05 PM IST

Kanpur News

Kanpur News : प्रयागराज के एक डॉक्टर ने युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देने पर कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस इंचार्ज को पीटने की धमकी दी। कानपुर के स्वरूपनगर थाने में पोस्टमार्टम इंचार्ज ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर ने कानपुर के पोस्टमार्टम हाउस इंचार्ज को फोन करके 16 मिनट तक गालियां दीं।

इसके बाद कहा कि इस धरती पर अतीक नहीं बचा तो तू क्या चीज है। कानपुर के थाना स्वरूपनगर के एसएचओ अजीत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था।एसएचओ स्वरूपनगर अजीत शर्मा ने बताया कि कानपुर पोस्टमार्टम इंचार्ज डा. नवनीत चौधरी ने तहरीर में लिखा कि उनके पास 14 अप्रैल को लगातार फोन आ रहा था।

यह भी पढ़ें : अतीक की ससुराल में पुलिस का छापा, घर खुला छोड़कर भागे शाइस्ता के मायके वाले

15 अप्रैल को उन्होंने फोन पर बात की तो सामने वाले ने अपना नाम डा. आशीष सिंह (जेआर 3) फोरेंसिक मेडिसीन प्रयागराज मेडिकल कॉलेज का बताया। उन्होंने अचलगंज उन्नाव निवासी पंकज यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी। हैलट स्टाफ संजय नेगी द्वारा व्हाट्सएप पर यह जानकारी दी गई। जिसपर डा. नवनीत ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर देने की बात कही मगर बाद में असमर्थता जाहिर कर दी।

इसके बाद डा. आशीष सिंह ने लगातार फोन किया जिसपर डा. नवनीत चौधरी ने नम्बर ब्लॉक कर दिया। साथ ही सह प्राचार्य फोरेंसिक विभाग के डा. दिनेश सिंह से शिकायत की। डा. नवनीत का आरोप है कि इसपर डा. आशीष सिंह ने 17 अप्रैल को फार्मसिस्ट नवनीत कुमार को फोन करके डा. नवनीत के लिए बेतहाशा अपशब्दों का प्रयोग किया और अमर्यादित बात कही।

यह भी पढ़ें : 'अतीक और अशरफ शेर...' फेसबुक पर लिखने वाला कारपेंटर धरा गया, आप अपना अकाउंट चेक करें

साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कानपुर सेंट्रल के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया पोस्टमार्टम इंचार्ज की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसपर स्वरूप नगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के सामने मारूंगा
कॉल रिकार्डिंग में आरोपित डा. आशीष सिंह फार्मसिस्ट से एक विधायक का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें लेकर आएंगे और डा. नवनीत को उन्हीं के सामने मारेंगे। रिकार्डिंग में डाक्टर ने यह भी कहा कि इस धरती पर अतीक का एनकाउंटर हो गया तो यह क्या है। फोन पर डाक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री की भी धमकी दी है। वह कह रहा है कि मंत्री का भतीजा मेरा दोस्त है। अभी देखों मैं क्या कराता हूं। युवक ने फोन कर 16 मिनट में 182 बार गाली भी दी।

यह भी पढ़ें : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद दहशत में आए जेलों में बंद माफिया, सुरक्षा को लेकर हुए बेताब