23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरे से शादी करोगी? न सुनते ही प्रेमी ने रेत दिया प्रेमिका का गला, 10 मिनट तक तड़पती रही

Priyanshi Rawat throat slit murder : लखनऊ में एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी। प्रेमिका ने घर में ही तड़प-तड़पकर 10 मिनट में दम तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Avaneesh Kumar Mishra

•

Updated: 23 Nov 2025, 5:17 PM IST

लखनऊ में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी, PC- Patrika

लखनऊ में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसा और घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गया। युवती 10 मिनट तक घर में ही तड़पती रही…फिर घर के दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि लड़की B.sc की पढ़ाई कर रही थी, जिस लड़के पर गला रेतने का आरोप है उसका नाम आलोक है। दोनों की कुछ दिन पहले शादी तय हुई थी। लेकिन, लड़का शराब पीने का आदी था, इसलिए घरवालों ने रिश्ता तोड़ दिया था। घटना की सूचना पर मोहनलालगंज पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची। घटना रविवार को हुई।

घर में अकेली थी दो बहनें

प्रियांशी रावत की बहन महक ने बताया कि घर में आलोक आया था। वह घर से 100 मीटर दूर बाइक खड़ी कर आया था। उसने मुझसे पूछा कि प्रियांशी कहां है। मैंने कहा दीदी अभी सो रही है तो वह ऊपर चला गया और बोला कि प्रियांशी को वहां भेज दो। मैंने दीदी को जगाया और कहा कि आलोक आपको ऊपर बुला रहा है। दीदी ऊपर गईं… आलोक उनसे बोला- मुझसे शादी करोगी या नहीं? दीदी ने मना किया तो उसने जेब से चाकू निकाला और दीदी का गला रेत दिया।

10 मिनट तक तड़पती रही प्रियांशी

दीदी की चीख सुनकर मैं ऊपर की तरफ भागी, तो आलोक दौड़कर नीचे आया और बाइक से भाग गया। मैंने देखा, तो दीदी सीढ़ी से नीचे की तरफ आ रही थी। उसके गले से खून बह रहा था। करीब 10 मिनट तक वह तड़पती रही, फिर उसकी मौत हो गई।

मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा गांव में प्रियांशी रावत (19) रहती थी। उसके पिता रमेश रावत की करीब 3 साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां पूनम और एक छोटी बहन महक रहती है। मां पीजीआई इलाके में काम करती है। रविवार को मां पूनम अपने काम पर चली गई। घर में प्रियांशी और महक थीं।

घटना के बाद परिजन भड़क उठे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। परिवार का साफ कहना था कि जब तक आरोपी आलोक की गिरफ्तारी नहीं होगी, लाश नहीं जाएगी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस के बार-बार समझाने पर अंत में परिजन मान गए और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पूरे इलाके के CCTV छान रही पुलिस

पुलिस अब पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, आलोक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और प्रियांशी के सभी रिश्तों-नातों की छानबीन हो रही है। क्राइम सीन से मिले अहम सबूत फॉरेंसिंक लैब भेज दिए गए हैं। अभी तक आरोपी आलोक फरार है और उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

प्रियांशी की मां पूनम ने दुखी स्वर में बताया कि तीन साल पहले उन्होंने बेटी का रिश्ता आलोक से पक्का किया था। लेकिन एक साल पहले पता चला कि आलोक शराब और जुए का भयंकर आदी है। इसके बाद उन्होंने साफ इनकार कर दिया था।आलोक ने वादा किया था कि शादी के बाद सब छोड़ देगा, मगर हमने कहा था कि नशेड़ी कभी नहीं सुधरते, हम अपनी बेटी की जिंदगी दांव पर नहीं लगा सकते। फिर उसके घरवाले भी मान गए थे और रिश्ता टूट गया था। पता नहीं आज अचानक वह घर में कैसे घुस आया और हमारी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग