RailTel की Wi-Fi सर्विस में हर दिन यूजर को पहले 30 मिनट फ्री इंटरनेट सुविधा मिलेगी। इसके बाद यूजर से डेटा इस्तेमाल करने के लिए चार्ज लिया जाएगा। रेलटेल इसके लिए डेली 10 रुपये चार्ज करेगा। 10 रुपए में यूजर को 5GB डेटा 34mbps की स्पीड से मिलेगा। वहीं, एक महीने की इंटरनेट सर्विस लेने के लिए यूजर को 75 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें 60GB डेटा 34mbps की स्पीड से मिलेगा। ऑनलाइन पेमेंट के जरिए इन पैक्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं।