लखनऊ. Railway Apprentice Post Recruitment for 1600 Posts. रेलवे (Railway) में बहुत जल्द बिना परीक्षा 1600 पदों पर भर्तियां होगी। उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस (Apprentice) के लिए 1600 भर्तियां निकाली हैं, जिसके लिए एक दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कारपेंटर, पेंटर,क्रेन, मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, मल्टी मीडिया वेब डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, स्टेनोग्राफर, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर आदि पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें यूपी के प्रयागराज में 703, झांसी डिवीजन में 480 और झांसी वर्क शॉप में 185 और आगरा डिवीजन में 296 अपरेंटिस की भर्तियां करेगा।