लखनऊ. Trains Cancel. कोरोना काल में भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के संचालन को निरस्त कर दिया है। एक ओर जहां यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ रूट्स के लिए ट्रेन कैंसिल की जा रही है। यह वह ट्रेनें हैं, जिनमें बुकिंग नहीं हो रही और जिनमें यात्रियों की भीड़ न के बराबर है। अगले आदेश तक निरस्त होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से झांसी, आगरा कैंट, मैनपुरी, टुंडला, कानपुर, अलवर, मथुरा रूट पर चलने वाली ट्रेन शामिल है