22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: 3 दिन का अलर्ट, Western Disturbance की वजह से फिर होगी बारिश, पढ़ें IMD अपडेट

Rain Alert: मौसम विभाग ने नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने के आसार जताए हैं। आइए जानते हैं कि IMD की लेटेस्ट अपडेट क्या कहती है…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 6 Jan 2025, 8:28 PM IST

Rain Alert

पश्चिमी विक्षोभ कराएगा बारिश

Rain Alert: उत्तर प्रदेश में बीता दिन काफी ठंडा रहा। गलन और ठिठुरन की वजह से प्रदेश के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही, प्रदेश में दिन भर कोहरे का साया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होने की वजह से उत्तर भारत का मौसम और ठंडा हो जाएगा। वहीं, प्रदेश में जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसकी वजह से प्रदेश में फिर बारिश होने के आसार हैं।

3 दिन प्रदेश में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 7-8-9 जनवरी को घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के दोनों संभागों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

प्रदेश में फिर सर्दी सताएगी

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य जिलों में 5 से 6 के बीच पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी रहेगा। इसके बाद विक्षोभ के गुजरते ही खाली स्थान को पछुआ हवा भरेगी। इसके पूर्व पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। इस वजह से जब पछुआ चलना शुरू होगी तो एक बार फिर मैदानी इलाके भीषण सर्दी की चपेट में आएंगे। कई स्थानों पर कोल्ड डे यानी शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें: 2 दिन बाद यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस लाएगा हाड़ कंपाने वाली ठंड

11 और 12 जनवरी को होगा बारिश

प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से फिर से बारिश के आसार बन सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।