इन जिलों में बारिश के आसार-
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार रात को लखनऊ, कानपुर, सोनभद्र, आगरा, झांसी, बांदा, मेरठ, अलीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेगी और बारिश की संभावना है। वहीं गुरुवार से शनिवार को कानपुर, लखनऊ, अमेठी, बांदा, फैजाबाद, बहराईच, सुल्तानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ व मुजफ्फरनगर में तेज-हवाओं के साथ बारिश होने का पुर्वानुमान है। होली के दिन 10 मार्च को भी बदरा लखनऊ, झांसी, कानपुर, के साथ पश्चिमी यूपी के शाहजहांपुर, अलीगढ, आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद में बरस सकते हैं।