मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और यूएस नगर जिले में गरज के साथ आकाशीय बिजली कड़कने की भी संभावना है। लिहाजा मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।