सपा विधायक मनोज पांडेय (Manoj Pandey) के बारे में उन्होंने कहा कि वो तो हमें भाजपा-आरएसएस के बारे में सूचनाएं देते थे। मुझे दुख है कि अब मुझे वो सूचनाएं कौन देगा। भाजपा प्रत्याशी को वोट करने वाले विधायकों पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) परिवार बढ़ता जा रहा है। लोग सपा में आ रहे हैं। 2024 के चुनाव में एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को खत्म कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो हैं, जो संविधान बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। पहले कभी समुद्र मंथन हुआ था, अब संविधान मंथन होगा।