चुनाव के बाद बदल जाता है मायावती का नारा : पासवान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मायावती चुनाव से पहले कुछ और बात करती हैं और चुनाव के बाद कुछ और बात करने लगती हैं। चुनाव के पहले 'तिलक, तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार' का नारा लगाती हैं। चुनाव जीत जाने के बाद मायावती कहती हैं कि 'हाथी नहीं गणेश है, ब्रम्हा-विष्णु महेश है'।